आईपीएल-2026 में शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुकाबले को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इकाना परिसर को सुरक्षा के लिहाज से तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है।