भारतीय दवा कंपनियों के लिए अर्जेंटीना के बाजार में कारोबार बढ़ाने का रास्ता आसान हो सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अर्जेंटीना ने अपने बाजार में भारतीय फार्मास्युटिकल क्षेत्र की पहुंच को सुगम बनाने और नियामकीय बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
सरकार के मुताबिक, इस पहल से भारतीय दवा कंपनियों के लिए अर्जेंटीना में कारोबार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही अर्जेंटीना में लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तथा दवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकती है।