दुबई। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल में संपन्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के कारण मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दिसंबर 2024 महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया। बुमराह ने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट में कुल 32 विकेट लिए। बुमराह पीठ में जकड़न के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में मेजबान टीम की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

