अमरावती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ शामिल होंगे।पहली चुनावी सभा पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में वेमागिरि में होगी जिसके बाद दूसरी सभा अनाकापल्ली में आयोजित होनी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री दोपहर में राजामहेंद्रवरम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह यहां अपराह्न 3.30 बजे पहली सभा को संबोधित करेंगे और वहां से अनाकापल्ली जाएंगे जहां शाम 5.30 बजे के आसपास दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।’’
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

