नेशनल डेस्क: नेताओं और परिवार द्वारा दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार का आयोजन करने का निर्णय लिया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आर्मी ट्रक में रवाना किया गया है। इस ट्रक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार भी मौजूद है।
अंतिम संस्कार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और आर्मी ट्रक के साथ पुलिस और सुरक्षाबल के जवान चल रहे हैं। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति जताई है और इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।
—- मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंच चुका है, जहां उनका अंतिम संस्कार कुछ ही देर में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू की गई थी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल थे और वे यात्रा के साथ ही निगम बोध घाट पहुंचे। इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट पहुंचने वाले हैं।
—- आर्मी ट्रक में राहुल गांधी और परिवार के साथ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आर्मी मेमोरियल ट्रक में रखा गया है और उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं। राहुल गांधी के अलावा ट्रक में डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार भी साथ है। आर्मी ट्रक के दोनों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पुलिस तथा सुरक्षाबल के जवान ट्रक के साथ चलते हुए पूरी यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
—- मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा: कांग्रेस दफ्तर से लेकर निगम बोध घाट तक
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/11_11_592771950ya.jpg)
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर अकबर रोड, इंडिया गेट और तिलक मार्ग से होते हुए निगम बोध घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस यात्रा में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य आर्मी सेरेमोनियल ट्रक पर मौजूद हैं, जो डॉ. मनमोहन सिंह की योगदान और उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है।