नई दिल्ली। आज देशभर में विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने अपने संदेशों में विजयादशमी को सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी विजयादशमी की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी के अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की रावण पर विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व विशेष महत्व रखता है।

