हिंदी दिवस के मौके पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने हिंदी कुछ यूं बधाई दी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने हिंदी में भारतवासियों को बधाई दी और बताया कि भारत आने के बाद उन्होंने हिंदी सीखना शुरू किया था।
वीडियो में रूवेन अजार ने कहा, “नमस्ते भारत, मेरा नाम रूवेन अजार है। मैं भारत में इजरायल का राजदूत हूं। जब मैं दो साल पहले भारत आया था, उस समय मैंने हिंदी सीखनी शुरू की थी। आज दो साल बाद मैं आप सबको हिंदी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

