पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और एजेंसी ने मंगलवार को इसकी जिम्मेदारी ले ली। सीबीआई ने एक बयान में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की बात कही है और वह कोलकाता कार्यालय के प्रमुख संयुक्त निदेशक की देखरेख में काम करेगा।जांच की जरूरतों के हिसाब से कोलकाता क्षेत्र के अधिकारियों को एसआईटी में नियुक्त किया जाएगा। इस बीच हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने पहले ही तीन संदिग्धों की पहचान करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार से हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मयंकराज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में हुई है और जांचकर्ताओं का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रोफेशनल शूटर शामिल हैं।मयंक और विक्की को बिहार के बक्सर से, जबकि राज को उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

