रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डू प्लेसी का कहना है कि विराट कोहली अपनी ऊर्जा से टीम के प्रत्येक सदस्य को स्फूर्ति से भर देते हैं जो मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन का राज है। डुप्लेसी मैदान के बाहर भी इस भारतीय सुपरस्टार से काफी प्रभावित हैं क्योंकि दोनों की पसंद मिलती जुलती है। कोहली ने 2021 सत्र के अंत में कप्तानी से हटने का फैसला किया था जिसके बाद फाफ डू प्लेसी को टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उन्होंने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव अविश्वसनीय होता है।फाफ डू प्लेसी ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘उनके साथ बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय है। मैं जिनके साथ बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं, वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल है। वह क्रीज पर मुझे काफी ऊर्जा से भर देते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जिस तरह से हमेशा ऊर्जा से भरा रहता है, वह शानदार है। पता नहीं मैदान पर कैच लपकते हुए वह इतनी ऊर्जा कैसे बरकरार रह पाता है। हम दोनों बहुत प्रतिस्पर्धी हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम टीम के लिए अच्छे कैच लपकें। ’ कोहली भले ही अब कप्तान नहीं हों लेकिन उनकी सुझाव और क्षेत्ररक्षण करने वाली इकाई की ऊर्जा को बढ़ाने में उनकी भूमिका के डुप्लेसी मुरीद हैं।
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

