प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे।मोदी ने कहा, “आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महा पुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। “पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं। आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से अपना आग्रह फिर दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।
Trending
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान
- Jio Platforms IPO : 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

