राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज के उत्थान के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने संघ को अपने परिश्रम और सेवाभाव से आगे बढ़ाने वाली विभूतियों को भी नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने उन सभी लोगों के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है।

