प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह के अंत में 31 मई को प्रस्तावित भोपाल यात्रा के मद्देनजर मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। पीएम मोदी यहां जंबूरी मैदान पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पूरे राज्य से लगभग दो लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाल ही में कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान का अवलोकन कर चुके हैं और उन्होंने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों में विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) के साथ समन्वय कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दर्जनों अधिकारियों के साथ ही राज्य पुलिस सेवा के सैकड़ों अधिकारियों और हजारों जवानों को शहर में विभिन्न स्थानों पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

