भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला और भारतीय जनता पार्टी केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही है। प्रधानमंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह किसी को भी ‘खास नागरिक’ के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। रविवार रात ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ साक्षात्कार में मोदी की इन टिप्पणियों को विपक्ष की इन आलोचनाओं के बीच अल्पसंख्यकों को लेकर सबसे स्पष्ट बयान माना जा रहा है कि उनके चुनावी भाषण समाज को बांटने वाले और ध्रुवीकरण करने वाले हैं।
Add A Comment

