भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में मानवता के एक बड़े हिस्से को लाभ पहुंचाने की क्षमता है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिया।
फ्रांस के नीस शहर में हो रही ‘भारत इनोवेट्स समिट’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,”एक दशक पहले, दुनिया भारत को मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन आज भारत तेजी से टेक्नोलॉजी देने वाले देश के रूप में उभर रहा है। भारत से निकले इनोवेशन और समाधानों में मानवता के एक बड़े हिस्से को फायदा पहुंचाने की क्षमता है।

