प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पर हैं। अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को लेकर भारत का रोडमैप स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है और पूरा क्षेत्र इन खतरों से मुक्त होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान पहले उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद जाएंगे। वहां वह राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा करेंगे। इसके बाद वह कीर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे, जहां 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

