प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम आवास पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम के भाजपा पार्षदों से मुलाकात की। केरल भाजपा पार्षदों का दिल्ली दौरा स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने और केरल में भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा पार्षदों ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने केरल पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद सत्र आयोजित किया। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे बातचीत की और केरल में विकास कार्यों तथा सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।
Keep Reading
Add A Comment

