शहर और इकाना स्टेडियम युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुआ। जिस मैदान पर उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचाई थी, उसी प्रदर्शन ने अब उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोल दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) खेमे और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।7 मई को इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से विराट कोहली की गिल्लियां बिखेर दी थीं। इस बड़े विकेट ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उनकी गेंदबाजी की लगातार तारीफ होने लगी। दबाव की स्थिति में विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
- आज जुटेगा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग विवाद पर साझा अभियान और संसद में प्रस्ताव पर चर्चा
- Uttarakhand Election से पहले BJP को बड़ा झटकाः जुबिन नौटियाल के पिता ने इस्तीफा, वर्षों से नाराजगी के बीच लिया फैसला
- चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसला : वोटर बनने के लिए अब सिर्फ भरना होगा फॉर्म-6, हटाई गई SIR वाली अतिरिक्त घोषणा
- बडगाम में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ, कई हमलों में था वांछित
- यूपी के चार हिस्सों में बंटवारे की चर्चा फिर तेज, 2027 से पहले सियासी दावों ने बढ़ाई हलचल
- Qaumi Patrika Hindi, 28 Sep 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 27 Sep 2026

