प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में ‘भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।इससे पहले दिन में भारत ने यहां ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोटेगी शामिल हुए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
