कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के 2024 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में अनियमितताएं हुई थीं और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही करने की योजना बना रही है। पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं के विरोध मार्च को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा और राजग को फायदा पहुंचाने के लिए चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। वे बिहार में भी यही रणनीति अपनाना चाहते हैं, लेकिन हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मकसद ‘महाराष्ट्र मॉडल’ की तर्ज पर हेरफेर करना है, जिससे “नागरिकों के मतदान के अधिकार के साथ-साथ उनके भविष्य को भी खतरे में डाला जा रहा है।”
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

