भारतीय वायुसेना से संबंधित एक दुखद खबर सामने आई है। बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा राजस्थान के चुरू जिले में हुआ। रक्षा सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान था, जो चुरू जिले के पास क्रैश हुआ है। राजलदेसर के थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि विमान दोपहर करीब 1.25 बजे भाणुदा गांव के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास मानव शरीर के अंग मिले हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें विमान का जलता हुआ मलबा मिला। रतनगढ़ के वृत्ताधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि राजलदेसर और रतनगढ़ पुलिस थानाकर्मी, दमकल विभाग और एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। दुर्घटनास्थल के आसपास विमान के टुकड़े भी बिखरे हुए देखे गए।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

