बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में हुई गोलीबारी के मामले ने महाराष्ट्र में बाइक-टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा और वैधता को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। राजस्थान के कोटा से पकड़े गए आरोपियों में से एक के अंधेरी में रैपिडो बाइक-टैक्सी ड्राइवर के तौर पर जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद ऐप-कैब और ऑटो यूनियनों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
महाराष्ट्र लेबर सभा ने रैपिडो की बाइक-टैक्सी सेवाओं को अवैध बताते हुए इन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। संगठन ने पूरे ऑपरेशन की उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच कराने की भी मांग की है। यूनियन का कहना है कि सरकार ने यदि जल्द कार्रवाई नहीं की तो ऑटो-रिक्शा और कैब चालकों के समर्थन से पूरे महाराष्ट्र में एक दिन का चक्का जाम और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

