इंफाल। मणिपुर सरकार ने उन जिलों में सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को 27 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए बंद करने की मंगलवार को घोषणा की, जहां कर्फ्यू लागू है। इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम में शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मणिपुर और असम से बरामद होने के बाद 16 नवंबर से इन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं।शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘घाटी जिलों में स्थित राज्य सरकार के सभी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय विद्यालय 27 नवंबर, 2024 से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’ एक अलग आदेश में कहा गया है कि ‘‘जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां स्थित सरकारी शैक्षणिक संस्थान, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और राज्य विश्वविद्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

