साउथ फिल्म के अभिनेता सुमन तलवार ने शुक्रवार को रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद राम मंदिर में एक पॉजिटिव ऊर्जा होने का दावा किया। कहा कि यहां हर तरफ लोग जय श्रीराम कहते हुए नजर आते हैं। मंदिर में प्रवेश के बाद भजन की गूंज सुनाई देती है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्था को सराहते हुए लोगों से भी अपील की कि मंदिर को कभी गंदा करने की कोशिश भी न करें। जरूरत पड़ने पर कूड़ेदान का प्रयोग करें। बताया कि वह तीसरी बार दर्शन करने आए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर कहा कि भारत कभी भी किसी से लड़ाई के लिए आगे नहीं बढ़ता है, वह अपनी जमीनों को सुरक्षित कर रहा है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

