उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत और खलिहालों से होकर जाता है।उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में जन्मे चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे और कृषि व राजस्व के क्षेत्र में कई रिफॉर्म का श्रेय उन्हें जाता है। योगी ने कहा कि किसान विकास के एजेंडे और सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा होना चाहिए, और शासन की योजनाएं किसानों को ध्यान में रखकर तैयार होनी चाहिए। इसी सोच को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
Trending
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

