घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

