राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अहम पाबंदियां लागू की गई हैं। नई दिल्ली जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, जबकि जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।
11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की जानकारी के मुताबिक इन 11 स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगी-
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- राजीव चौक
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- लोक कल्याण मार्ग
- INA
- चावड़ी बाजार
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- नई दिल्ली

