काबुल। दिग्गजों को जमींदोज करके टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने पूरे देश को जश्न में सराबोर कर दिया और लोग सड़कों पर खुशियां बांटने निकल पड़े । बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई । इसके साथ ही उसने आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को भी बाहर कर दिया।
Keep Reading
Add A Comment

