ग्रोस आइलेट। फिल साल्ट के 47 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गत चैम्पियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने पहले मैच में सह मेजबान वेस्टइंडीज को बृहस्पतिवार को आठ विकेट से हराया । अफगानिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हराने वाली वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 180 रन बनाये लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप दो के मैच में 17 . 3 ओवर में ही दो विकेट पर 181 रन बना लिये । साल्ट ने अपनी आक्रामक पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाये।
Keep Reading
Add A Comment

