नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बदलाव के लिए सांसदों को अपने राज्य से बात करनी चाहिए। सीतारमण ने सदन में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि जीएसटी के संबंध में सभी निर्णय जीएसटी परिषद लेती है। इसमें केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य को कोई फैसला लेना है, तो अपने प्रतिनिधि के माध्यम से जीएसटी परिषद में आना चाहिए। कोई भी मुद्दा उठाने का किसी भी राज्य को पूरा अधिकार है। जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी में बदलाव के संबंध में सांसदों को अपने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बात करनी चाहिए।
Trending
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
- आज जुटेगा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग विवाद पर साझा अभियान और संसद में प्रस्ताव पर चर्चा

