दिल्ली: 03 अगस्त 2024: मिस्त्र के लक्सर के पास से मिली एक ममी (Mystery of Egyptian Mummy) को लेकर पुरातत्वविदों ने एक अहम खोज की है. दरअसल सन 1935 की एक ममी सामने आई है, जिसमें महिला का मुंह खुला हुआ है. देखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे वह चीख रही है. पहले माना जा रहा था कि महिला का मुंह ममी के दौरान हुई लापरवाही की वजह से खुला रह गया होगा, लेकिन नई स्टडी इस सोच के बिल्कुल उलट है. इस स्क्रीमिंग वुमन की खोज 1935 में की गई थी. नई स्टडी के मुताबिक, इस ममी को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे महिला की मौत बहुत ही दर्दनाक थी, जिसकी वजह से उसकी मांसपेशियां अपनी जगह पर अकड़ गईं. महिला की इस ममी को देखकर रिसर्चर्स भी हैरान हैं. वैज्ञानिकों की टीम ने आधुनिक तकनीक के जरिए महिला की जिंदगी और मौत के बारे में जानने की कोशिश की, जिससे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. (मौत के समय महिला की उम्र 48 साल थी., महिला की मौत 3500 साल पहले हुई थी. ममी के जरिए उसकी बॉडी को अब तक सुरक्षित रखा गया. उसकी उम्र का पता उसके पेल्विस जॉइंट के जरिए लगाया गया. महिला गठिया की बीमारी से पीड़ित थी.)
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

