Premanand Ji Maharaj Tips: प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों और गहन बातों के लिए अपने भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वे सुबह 3 बजे परिक्रमा के लिए निकलते हैं। उस दौरान भक्त उनके दर्शन के लिए कतार में खड़े रहते हैं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए मशहूर हस्तियां भी कतार में खड़ी रहती हैं। वे जीवन के रहस्यों के बारे में भी बात करते हैं। महज 13 साल की उम्र में घर छोड़कर संन्यास लेने वाले प्रेमानंद की ख्याति बहुत तेजी से फैल रही है।
प्रेमानंद जी महराज अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचारों को लेकर प्रसिद्ध रहते हैं। प्रेमानंद महाराज की साल 2025 को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति को लेकर 4 मार्ग बता रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना है तो हमारी बात को ध्यान से सुनें और उसके बाद लक्ष्य प्राप्ति के बारे में बताया है। आइए जानें वे चार मार्ग कौन से हैं जिनपर चलकर साल 2025 में लक्ष्य पाया जा सकता है।
- प्रेमानंद जी महाराज ने लक्ष्य प्राप्ति का पहला मार्ग ब्रह्मचर्य का पालन करने को बताया है। उनके अनुसार ब्रह्मचर्य का पालन करके आप लक्ष्य प्राप्ति की तरफ पहला कदम बढ़ा सकते हैं।
- प्रेमानंद जी महाराज ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूसरा मार्ग कम खाना बताया है। उनके अनुसार कम खाकर इंसान स्वस्थ रहता है। और उसका ध्यान अपने लक्ष्य पर लगता है।
- प्रेमानंद जी महाराज ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए तीसरा मार्ग कम बोलने को बताया है। उनके अनुसार उतना ही बोलें जितना जरुरत हो। उनके अनुसार आवश्यकतानुसार ही बोलें और सिर्फ विचारपूर्वक ही बोलना चाहिए।
- प्रेमानन्द जी महाराज ने चौथा मार्ग कम सोना बताया है। उनके अनुसार जो व्यक्ति मेहनत करता है उसको 6 घंटे सोना चाहिए। वह 10 बजे तक सो जाये और सुबह 4 बजे तक उठ जाये। उठने के बाद अपनी दिनचर्या शुरू करें।
प्रेमानंद जी महाराज अपने विचारों के लिए खासे प्रसिद्ध
प्रेमानंद जी महाराज अपने विचारों के लिए खासे प्रसिद्ध हैं। उनके नाम से सोशल मीडिया पर हजारो पेज बने हुए हैं। प्रेमानंद जी महाराज को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तक भी फॉलो करते हैं।
- डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।