असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके अमीनगांव में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की सुविधाओं वाला एक नया क्रिकेट स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान कर रही है लेकिन यह युवाओं पर निर्भर करता है कि वे मौकों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाएं।अमीनगांव क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की समीक्षा करने के बाद हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुवाहाटी में पहले से ही सरुसजाई और बरसापारा में दो बड़े स्टेडियम हैं। अमीनगांव में यह स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा जहां 20,000 लोग एक साथ क्रिकेट देख सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेडियम है। स्टेडियम से जुड़े सभी कार्य फरवरी तक पूरे हो जाएंगे…पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं आदि के लिए काम चल रहा है जिससे कि भविष्य में यहां एकदिवसीय, टी20 भी आयोजित किए जा सकें।’’
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

