जालंधर। पंजाब में जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन साथियों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें 15 राउंड का आदान-प्रदान हुआ। मुठभेड़ में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से छह हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली के रैकेट में शामिल गिरोह के आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।
Trending
- माता वैष्णो देवी मंदिर के पास शराब पी रहे थे ओरी! आठ लोगों पर FIR दर्ज
- हार्दिक पांड्या ने कहा-मेरे लिए पिछले कुछ महीनों में समय का पहिया 360 डिग्री घूम गया
- पाखंड की कोई सीमा नहीं: कांग्रेस ने पॉडकास्ट को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप
- युवाओं के लिए आगे बढ़ने का बड़ा अवसर है Khelo India Para Games 2025, देश को देखने को मिलेंगी नई प्रतिभाएं’
- Srinagar: हंदवाड़ा में जारी मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
- RJD सांसद ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, वित्त विभाग में अनियमितताओं का लगाया आरोप
- न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने ली उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ, 2031 में होंगे सेवानिवृत्त
- बंबई हाईकोर्ट से गौतम अदाणी और राजेश अदाणी को मिली राहत, इस मामले में किया बरी