कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा एक बार फिर किए जाने के बाद मंगलवार को सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ट्रंप ने 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के लिए मध्यस्थता का श्रेय स्वयं लिया है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने मई में चार दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया, युद्ध परमाणु संघर्ष में बदलने वाला था, भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हुए क्योंकि अमेरिका के साथ व्यापार का मूलमंत्र उन्होंने ही इस्तेमाल किया था। दूसरे शब्दों में, उनका संदेश था: तुरंत युद्ध रोकें या अमेरिकी बाज़ार (और संभवतः निवेश) खोने की वास्तविक संभावनाओं का सामना करें।”
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

