मेघायल में राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद से राजा का परिवार बस यही दुआ कर रहा था कि दोनों सुरक्षित वापस घर आ जाएं, लेकिन 11 दिन बाद, 2 जून को, परिवार को राजा की मौत की दिल दहला देने वाली खबर मिली, जिसने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया। अब यह बात सामने आई है कि राजा की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी है।सोनम रघुवंशी के मामले पर मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, “सच्चाई सामने आ गई है। इन दिनों राजा रघुवंशी के परिवार और दोस्त मेघालय पुलिस और मेघालय सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं और बेहद शर्मनाक बात यह है कि वे मेघालय के लोगों को दोषी ठहरा रहे हैं। हमारी पुलिस ने बेहतरीन काम किया है और 7 दिनों के भीतर अपराधी को पकड़ लिया है। हमें उन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहिए जो मेघालय और उसके लोगों की छवि खराब कर रहे हैं।”
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

