उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में नव प्रभात बसभीड़ा चौखुटिया सौरभ कुमार ने 96 फीसदी लाकर प्रदेश में आठंवा और जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत पपनै 96.20 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में छठा स्थान और जिले में पहला स्थान बनाया है।
शनिवार को जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 24 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में सौरभ कुमार के अलावा विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा अल्मोड़ा की आरुषी बनौला ने 95.40 फीसदी अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि सरस्वती विविआईसी ताड़ीखेत के नीरज पपनै ने 94.20 फीसदी अंकों के साथ राज्य की मेरिट सूची में 17 वां और जिले में तीसरा स्थान बनाया।
