आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कमान बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय दल की घोषणा के साथ इसकी पुष्टि की है।
मंत्रालय की ओर से घोषित 768 सदस्यीय भारतीय दल में 503 एथलीट, 246 टीम अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ और 19 स्टाफ दल के सदस्य शामिल हैं। नियमित हेड कोच गौतम गंभीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले आराम दिया गया है। ऐसे में एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम की देखरेख की जिम्मेदारी लक्ष्मण को सौंपी गई है।

