मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना यह सिस्टम लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है। मौजूदा समय में यह अंडमान-निकोबार के श्रीविजयपुरम से करीब 440 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 880 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।
अनुमान है कि 26 अक्टूबर की सुबह तक यह साधारण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 27 अक्टूबर की सुबह तक यह और अधिक भयंकर यानी गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो जाएगा।

