नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। गडकरी ने कहा, ‘‘जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा।’’ उनके अनुसार, देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल 1.7 लाख से अधिक लोगों की मौत ऐसी दुर्घटनाओं में हो जाती है। गडकरी ने कहा, ‘‘इतने लोग न लड़ाई में मरते हैं, न कोविड में मरते हैं और न ही दंगे में मरते हैं।’’
Trending
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।

