पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर अपने संबोधन में ‘देश को गुमराह करने’ का आरोप लगाया। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने अपनी पार्टी के रुख का बचाव भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से बात करने की बजाय देश को गुमराह करना पसंद किया।” उन्होंने केंद्र सरकार के रुख का कड़ा विरोध करते हुए अपनी बात रखी। जोर देकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का समर्थन किया है और उन सुझावों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का विरोध करती है। उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के उच्च राजनीतिक प्रतिनिधित्व की वकालत की है। संसद और राज्य विधानमंडल दोनों में हमारे पास निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का अनुपात सबसे अधिक है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकसभा में उनकी पार्टी की 37.9 प्रतिशत और राज्यसभा में नामांकित सदस्यों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं, इसलिए महिला आरक्षण के विरोध का सवाल ही नहीं उठता।
Keep Reading
Add A Comment

