तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी. राजा सिंह ने दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश में ‘‘जमीन जिहाद’’ को रोकेगा। रामनवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए रविवार को भाजपा विधायक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से “जमीन जिहादियों” का मुश्किल समय शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, “जो लोग पहले किसी जमीन पर वक्फ का नोटिस चिपका कर, ‘भूमि जिहाद’ के नाम पर बोर्ड लगाते थे, वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वक्फ़ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसे पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में तीखी बहस के बाद पारित किया गया था। इस मंजूरी के बाद इस विधेयक के कानून बनने का रास्ता साफ हो गया है।
Trending
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू

