जबर्दस्त हंसी और यादगार पलों से भरे एक रोमांचक अनुभव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक नया कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे!’ लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो कॉमेडी के पारंपरिक पैमानों को तोड़कर इस शैली को दोबारा परिभाषित करता है। यह शो अनुभवी हास्य कलाकारों के साथ बड़े शानदार ढंग से हर तरह की कॉमेडी प्रस्तुत करेगा!भारत के साथ जमकर हंसने के लिए तैयार हैं खूबसूरत हुमा क़ुरैशी, जो एक कॉमेडी चैंपियन की भूमिका निभाएंगी। इस प्रमुख भूमिका में हुमा अपनी मजेदार टिप्पणियों और दिलचस्प किस्सों के साथ-साथ विभिन्न भागों में हास्य, समर्थन और जुड़ाव का मिश्रण पेश करेंगी, जो शुद्ध मनोरंजन से भरे एक शानदार वीकेंड का वादा करेंगी जो आपको और अधिक के लिए तरसने पर मजबूर कर देगी।शो का हिस्सा बनने को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए, हुमा कुरैशी कहती हैं, “कॉमेडी एक यूनिवर्सल स्ट्रेसबस्टर के रूप में काम करती है और हमारा उद्देश्य सरल है: एक समय में एक चुटकुला सुनाना और खुशियां फैलाना। आज की तेज़-तर्रार दुनिया में, हमारा मानना है कि हर कोई हँसी-मज़ाक से भरे ब्रेक का हकदार है, और मैडनेस मचाएंगे यही देने आ रहा है।”अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए, हुमा कहती हैं, “मैं कॉमेडी चैंपियन के रूप में इस शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसमें मैं अपने हास्य कलाकारों को अलग-अलग सेगमेंट्स में टास्क के साथ चुनौती दूंगी, जो मजेदार और सरल से लेकर असामान्य स्थितियों तक होंगे, उनकी काबिलियत का परीक्षण करेंगे। हम कॉमेडी और सौहार्द की इस रोमांचक यात्रा पर निकल पड़े हैं।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान

