किलियन एम्बाप्पे के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रीयाल सोेसिडाड को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीएसजी की जीत में दोनों गोल एमबापे ने किए जिससे उनकी टीम कुल 4-1 के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।पीएसजी ने पहले दौर का मैच 2-0 से जीता था और उसमें भी एमबापे ने एक गोल किया था। एमबापे पहले ही कह चुके हैं कि पीएसजी के साथ यह उनका अंतिम सत्र होगा। पीएसजी ने अभी तक चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीता है। वह 2020 में उपविजेता रहा था जबकि 2021 में उसने सेमीफाइनल ने जगह बनाई थी।इस बीच म्यूनिख में खेले गए मैच में बायर्न म्यूनिख ने हैरी केन के दो गोल की मदद से लाजियो को 3-0 से हराकर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। केन इस सत्र में बायर्न म्यूनिख की तरफ से 33 गोल कर चुके हैं। बायर्न म्यूनिख रोम में खेले गए पहले दौर के मैच में 1-0 से हार गया था। इस तरह से उसने 3-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान

