उत्तर प्रदेश प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत चिकित्सा सुविधा के लिए मंजूर की है।
अपर मुख्य सचिव सूचना संजय प्रसाद की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, यह धनराशि अनुदान संख्या-86 के तहत ‘पत्रकार कल्याण कोष’ से सहायता अनुदान के रूप में जारी की गई है। इसका व्यय निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा और संबंधित वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
31 मार्च तक करना होगा धनराशि का समायोजन

