नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज सोमवार को महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। यह मामला पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने से जुड़ा हुआ है। सदन की एथिक्स कमेटी द्वारा रिपोर्ट पेश करने के दौरान हंगामा हो सकता है। इसके अलावा आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक-2023 पर गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को भी सोमवार को ही सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से सदन में द सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (अमेंडमेंट) बिल-2023 और द एडवोकेट्स (अमेंडमेंट) बिल-2023 भी पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा के लिस्ट ऑफ बिजनेस के अनुसार, विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली लोक सभा की एथिक्स कमेटी महुआ मोइत्रा मामले में की गई अपनी जांच रिपोर्ट को पटल पर रखेगी। एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट को 10 नवंबर को ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया था। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोक सभा अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर एथिक्स कमेटी ने लगभग 500 पन्नो की रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे एथिक्स कमेटी की बैठक में मंजूर कर लिया था। एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को आपत्तिजनक और अनैतिक करार दिया है। इसी को आधार बनाकर कमेटी ने महुआ की संसद सदस्यता रद्द करने या फिर गहन जांच की रिपोर्ट आने तक उनकी सदस्यता निलंबित करने की सिफारिश की है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

