यमुनानगर। शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष कचरा उठान अभियान चलाया है। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में कोने कोने की सफाई की जा रही है। अभियान के तहत शहर बने में हर कचरा प्वाइंट की सफाई के साथ साथ उन जगह भी सफाई की जा रही है, जहां रोजाना सफाई नहीं होती। निगम कर्मियों द्वारा प्रत्येक वार्ड में लोगों द्वारा खाली प्लाटों में फैलाई गई गंदगी, सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी गंदगी, बस्तियों में फैली गंदगी व ऐसे स्थान जहां बहुत कम सफाई की जाती है वहां पर सफाई की जा रही है। इस दौरान हर जगह से कचरे के लगे ढेरों को साफ किया जा रहा है। ताकि हमारा शहर साफ, सुंदर व स्मार्ट बनें।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर एक दिसंबर से सात दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत तीन जोन बनाए गए है। वार्ड एक से सात तक उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव, वार्ड आठ से 15 तक संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा व वार्ड 16 से 22 तक उप निगम आयुक्त अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएसआई हरजीत सिंह व सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में सफाई की जा रही है। प्रत्येक वार्ड में सफाई निरीक्षक सफाई करवा रहे है। सफाई कर्मचारी हर वार्ड में खाली प्लाटों, सड़क किनारों व अन्य स्थानों पर जमा गंदगी को कस्सी व जेसीबी के माध्यम से साफ कर रहे है। सफाई कर्मचारियों द्वारा हर कचरा प्वाइंट की सफाई के अलावा इन अतिरिक्त स्थानों की सफाई की जा रही है। प्रत्येक कर्मचारी द्वारा सफाई से पहले व सफाई के बाद की फोटो लोकेशन सहित निगम के ग्रुप में भी शेयर करने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार व उप निगमायुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने सोमवार को अभियान के तहत की जा रही सफाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अभियान के तहत सोमवार को शाम तक निगम के सभी वार्डों से लगभग 250 टन कचरे का उठान किया गया। इस कचरे को कैल कचरा निस्तारण प्लांट और औरंगाबाद कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया गया।
—————-
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 26 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 25 November 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 24 August 2026
- गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग को लेकर हरिद्वार जा रहे सरदार गुरचरण सिंह बब्बर को नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने रोका
- Asia Power Index 2026 : एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर लगी मुहर, पीएम मोदी को मिला दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता का स्थान
- India-Nepal Relations : पीएम मोदी और भारतवासियों को नेपाल आने का न्योता, बालेंद्र शाह बोले- पहाड़ों जितना मजबूत हो दोस्ती का भरोसा
- Kartik Purnima Greetings: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी सहित तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं
- UP Assembly Election: यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में महामंथन, 120 सीटों की लिस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

