राजधानी में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर में तेज शाम को रिमझिम बारिश होती रही, जिससे पारा करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 27.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, चिनहट, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, सरोजनीनगर सहित कई इलााकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में समस्याा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राजधानी और आस-पास बादल छाए रहेंगे। कुछ चरणों में हवा संग बारिश होने की संभावना है।
Keep Reading
Add A Comment

