भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) और नेटफ्लिक्स ने भारतीय कहानीकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस पहल के तहत छह प्रोफेशनल कार्यक्रमों में छात्रों को 80 प्रतिशत तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के छात्र और कामकाजी पेशेवर उठा सकेंगे। योजना में दो एक वर्षीय डिप्लोमा और चार छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल हैं।

