मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख, बैंकिंग शेयरों में लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढ़कर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
Keep Reading
Add A Comment

