दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को बोली लगाने के दूसरे दिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज दो घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक आईपीओ को कुल 3.47 गुना अभिदान मिल चुका था।
QIB निवेशकों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) की श्रेणी सबसे आगे रही। इस हिस्से को सुबह 11 बजे तक 9.42 गुना अभिदान मिला। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी 2.34 गुना सब्सक्राइब हुई। शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.06 गुना और कर्मचारियों के कोटे को 1.61 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को भी दूसरे दिन शुरुआती दो घंटों में पूरा अभिदान मिल गया।

